Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राज्य के सभी जिलों में शनिवार को फिर होगा ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल

नागरिक सुरक्षा विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश जयपुर, 29 मई। राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्...

नागरिक सुरक्षा विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश

जयपुर, 29 मई। राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट  एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक श्री जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शनिवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना है। 

श्री मोंगा ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदशों के सभी जिलों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ( ऑपरेशन शील्ड ) का आयोजन किया जाएगा।

No comments