उदयपुर, 2 अप्रैल। अलवर के सुंदरम मैरिज गार्डन सभागार में 4 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 14वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक...
उदयपुर, 2 अप्रैल। अलवर के सुंदरम मैरिज गार्डन सभागार में 4 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 14वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उदयपुर टीम की घोषणा करते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर जूनियर पुरुष टीम के कप्तान जयेश कामोया होंगे जबकि जूनियर महिला टीम की कप्तान माही चौहान होगी।
जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर जूनियर टीम इस प्रकार है-जूनियर पुरुष वर्ग - जयेश कामोया (कप्तान) , अमित चमोली , काव्य सिद्धाना , मितांशु सेन , पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ , लक्षित कुमावत स जूनियर महिला वर्ग - माही चौहान (कप्तान), मानसी रावत , रिया मोची , धानी साहू को टीम में शामिल किया गया है।
सब जूनियर बालक वर्ग- रूपेश बरांडा (कप्तान), दिव्यांश साहू , मानव सोनी , भव्य अग्रवाल, सब जूनियर बालिका वर्ग में कीर्ति चौहान (कप्तान ), हंसीका कामोया, माही मीणा , धानी साहू को टीम में शामिल किया गया है।
टीम मैनेजर विनोद साहू एवं टीम के कोच अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी गौरव साहू होंगे। टीम कल सुबह उदयपुर जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर के लिए रवाना होगी। चयनित सभी खिलाड़ियों को उदयपुर जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, भूपेंद्र व्यास महाराणा प्रताप अवार्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माला साहू, उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव मुकेश जैन, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, राज्य संघ के सचिव डॉ. देवेन्द्र साहू ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
No comments