Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 442 किलो डोडा चूरा जब्त

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, स्कॉर्पियो वाहन सहित 85 लाख की खेप जब्त जयपुर, 27 अप्रैल। राजस्थान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा ...

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, स्कॉर्पियो वाहन सहित 85 लाख की खेप जब्त

जयपुर, 27 अप्रैल। राजस्थान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 442.13 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस थाना सायरा क्षेत्र में की गई, जहां तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल बाजार कीमत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में अंजाम दी गई। एसएचओ सायरा मय टीम द्वारा रणकपुर घाट क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की स्कार्पियो को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ते हुए वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया और फरार होने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाते हुए अंधेरे में फरार हो गए।

    पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें रखे 23 कट्टों में कुल 442.13 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके साथ ही वाहन में दूसरी नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिससे आशंका है कि तस्कर पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल कर रहे थे। इस पर मादक पदार्थ, स्कॉर्पियो वाहन और बरामद नंबर प्लेटों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

    इस सफल कार्यवाही में एएसआई यशवंत सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के साथ एएसआई भंवर सिंह, हेड कांस्टेबल सुखाराम, कांस्टेबल भेराराम, कानापुरी, रामदयाल और जगदीश कुमार शामिल रहे। 

No comments