Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पुरुषोत्तम मास में श्री खाटू धाम तुलसीदास सराय में हुआ खाटूश्याम कीर्तन

प्रभु चरणों में लगायें रखना: केमिता राठौड  श्री श्याम सखियों का हुआ सम्मान, तीर्थराज पुष्कर मे होगी भागवत कथा उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट...


प्रभु चरणों में लगायें रखना: केमिता राठौड 

श्री श्याम सखियों का हुआ सम्मान, तीर्थराज पुष्कर मे होगी भागवत कथा

उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से पुरुषोत्तम मास में तुलसीदास सराय में निर्माणाधीन श्री खाटूश्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्याम गुणगान कीर्तन भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस भव्य कीर्तन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और भजनों का आनंद लिया।

शुरुआत बाबा श्याम के आकर्षक श्रृंगार एवं दरबार सज्जा के साथ हुई। पुरुषोत्तम मास के मद्देनजर जयपुर के सांवरिया डेकोरेटर द्वारा सजाए गए दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देश के विभिन्न भागों में उदयपुर का नाम रोशन करने वाली केमिता राठौड़ ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ राजसमंद की रितु श्रीमाली, सुनन्दा चौबीस,अंजलि चिराग आचार्य एवं जमनाशंकर ने भी एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

“प्रभु प्रेम बनाए रखना, चरणों से लगाए रखना” तथा “कीर्तन की है रात” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। पूरा परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। भक्त देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।

हाल ही उदयपुर की श्रीश्याम सखी मण्डल के द्वारा वृन्दावन मे सफलतम भागवत कथा कराने वाली सखियो का ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान एंव बबीता खेतान ने उपरणा ओढाकर सम्मान किया।

तीर्थराज पुष्कर में होगी भागवत कथा

ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि आगामी 29 जुलाई से 5 अगस्त तक तीर्थराज पुष्कर मे विशाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसकी वृन्दावन के भागवत उपासक आचार्य श्री ब्रजेश महाराज के नेतृत्व में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट जोर शोर से तैयारी कर रहा है। इस अवसर पर 5 लाख पार्थिव लिंग का निर्माण कर पूजा होगी। कथा में वृन्दावन के 108 विद्वान पण्डितों के द्वारा 108 ही यजमानों ंके समक्ष 7 दिन पूजा एंव अखण्ड भागवत पारायण होगा। जबकि ब्रजेश महाराज व्यास पीठ से सजीव झाकियों के साथ कथा वाचन करेंगे।

No comments