Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सद्भाव सेवा फाउंडेशन की ओर से फतहसागर पाल पर लगी पर्यावरण प्रदर्शनी

उदयपुर। सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में फतहसागर की पाल पर पर्यावरण जागृति को लेकर के उपयोगी और सार्थक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्र...


उदयपुर। सद्भाव सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में फतहसागर की पाल पर पर्यावरण जागृति को लेकर के उपयोगी और सार्थक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 

पर्यावरण को सुधारने के लिए काफी मात्रा में पोस्टर्स का प्रदर्शन किया गया। फतेहसागर पर काफी मात्रा में लोगों से पर्यावरण जागृति को लेकर के बातचीत की गई। कई लोगों को ब्रोशर वितरित किए गए व उन्हें जागरूक किया गया कि किस प्रकार से कपड़े का ठेला बनाकर आप प्लास्टिक के उपयोग को रोक सकते हैं। किस प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग को आप रोक सकते हैं। किस तरीके से आप पेड़ लगा व संरक्षण प्रदान करके पेड़ों को काटने से बचा सकते हैं एवं पर्यावरण में बहुत ही उपयोगी भूमिका अदा कर सकते हैं। अनावश्यक पेट्रोल बिजली पानी के उपयोग को रोक सकते हैं। किस तरीके से हम छोटे-बड़े काम पैदल चलकर कर सकते हैं और अनावश्यक चीजों को खरीदने से रोक कर हम प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी को रोक सकते हैं। अगर आने वाला समय पर्यावरण खराब होगा तो हमारा जीवन बहुत ही कष्टदायक हो जाएगा। इस बात को लेकर के काफी बड़ी संख्या में लोगों से बातचीत की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम अग्रवाल व ट्रस्टी रेखा अग्रवाल, सदस्य सोनी अशोक कुमार, आरसी कुमावत, महेंद्र जैन इत्यादि लोगों ने प्रदर्शनी में भाग लिया व लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए आग्रह किया। 

No comments