Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

फतेहसागर की पाल से शुरू हुई सेवा की नई पहल, हर कृष्ण मूवमेंट ने 100 जरूरतमंदों को वितरित की निःशुल्क चप्पलें

उदयपुर। भूपालपुरा स्थित हर कृष्ण मूवमेंट द्वारा सेवा और करुणा की भावना के साथ एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत फतेहसागर...

उदयपुर। भूपालपुरा स्थित हर कृष्ण मूवमेंट द्वारा सेवा और करुणा की भावना के साथ एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत फतेहसागर झील की पाल एवं आसपास के क्षेत्रों में 100 जरूरतमंद गरीब लोगों को निःशुल्क चप्पल वितरित की गईं।

गर्मी के इस मौसम में जहां तपती सड़कों पर चलना कठिन हो जाता है, वहीं कई जरूरतमंद लोग आज भी बिना चप्पल के जीवनयापन करने को मजबूर हैं। इसी पीड़ा को समझते हुए हर कृष्ण मूवमेंट भूपालपुरा ने संकल्प लिया है कि कोई भी व्यक्ति नंगे पांव चलने के लिए मजबूर न हो।

इस सेवा अभियान का उद्देश्य है — “ये पादुका जाए हर गली और हर गांव”। अभियान की शुरुआत उदयपुर के फतेहसागर से की गई है, जिसके बाद इसे शहर के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों और गांवों तक भी पहुंचाने की योजना है।

हर कृष्ण मूवमेंट के सेवाभावी मैत्रेय प्रभु ने बताया कि समाज में कई लोग मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित हैं। ऐसे में छोटी-सी सहायता भी उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। सभी सुख-सुविधाओं के बीच रहते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। हर कृष्ण मूवमेंट द्वारा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

No comments