उदयपुर। प्रवासी माहेश्वरी समाज उदयपुर का प्रथम वंशोत्पत्ति दिवस महोत्सव मंगलवार को सवा ग्यारह बजे अमरख जी महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया ग...
उदयपुर। प्रवासी माहेश्वरी समाज उदयपुर का प्रथम वंशोत्पत्ति दिवस महोत्सव मंगलवार को सवा ग्यारह बजे अमरख जी महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष मधुसूदन झंवर ने बताया कि महेश नवमी पर प्रथम बार आयोजित महाअभिषेक में सवा मन आम और सवा मन केले का श्रृंगार कर सजाया गया। सचिव अतुल माहेश्वरी के अनुसार इस भव्य आयोजन का समापन 28 जून को स्नेहभोज के साथ आभा फार्म हाउस में होगा। उपाध्यक्ष विनोद रान्दड ने बताया कि शिव महाअभिषेक में रवि माहेश्वरी, सचिन डाढ, दामोदर सारदा, राधेश्याम काबरा तथा प्रशान्त न्याति, नरेश लोहिया, नारायण सारदा सहित सौ से अधिक समाज जनों ने अभिषेक किया। संरक्षक बसन्त काबरा के अनुसार डॉ. अजित मालानी ने भी सवा मन आम का प्रसाद चढ़ाकर वितरण किया।
.jpeg)
No comments