उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार 14 दिसम्बर को खाटूश्याम कीर्तन सायंकाल 6 बजे से सेक्टर 14, सी ए सर्कल के पास गरबा चोक प्रांग...
उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार 14 दिसम्बर को खाटूश्याम कीर्तन सायंकाल 6 बजे से सेक्टर 14, सी ए सर्कल के पास गरबा चोक प्रांगण में भव्य रुप में होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि देश में अनूठी पहचान बनाने वाली नीमच से कनिका ग्रोवर आ रही हैं। इसी प्रकार देश के कोने कोने में उदयपुर का नाम रोशन करने वाली केमिता राठौड, अंजलि चिराग आचार्य भी श्याम भजनों से आनंदित करेंगे।
पाण्डाल को अनिल वैद अन्तिम रुप देने में जुटे हैं तो मैन रोड से पाण्डाल तक रंग बिरंगी लाईटो से हरि भाई चमकायेगें। फूलमालाओ से बाबा का दरबार जयपुर के सांवरिया डेकोरेटर सजाकर श्रृंगार करेंगे। संगतकार नीमच से उमेश म्यूजिकल ग्रुप का दल आ रहा है।
No comments