Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

धूमधाम से मनाएंगे पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक श्री गुसांईं जी विट्ठल नाथ जी का 511 प्राकट्य महोत्सव

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद द्वारा पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक श्री गुसांईं जी विट्ठल नाथ जी का 511 प्राकट्य महोत्सव 13 दि...

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद द्वारा पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक श्री गुसांईं जी विट्ठल नाथ जी का 511 प्राकट्य महोत्सव 13 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा।  परिषद के अध्यक्ष भुवनेश भाई शाह ने बताया कि इस अवसर पर श्रीनाथजी की हवेली में प्रभु श्रीनाथजी को जलेबी का विशेष भोग आरोगाया जाएगा एवं सांय 5 बजे भोग आरती के दर्शन के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी। शोभायात्रा में ध्वज, बैंड, दो बग्गी, घोड़े, केसरिया वस्त्र धारण किए एवं कलश लिए हुए महिलाएं तथा ऊपरणा धारण किए हुए पुरुष शामिल होंगे। 

शोभायात्रा श्रीनाथजी की हवेली से जड़ियों की ओल, बड़ा बाजार, सिंधी बाजार, मुखर्जी चौक, स्थल मंदिर खेरादीवाड़ा होते हुए पुनः श्रीनाथजी की हवेली पहुंचेगी। इसके पश्चात शयन के दर्शन होंगे एवं बधाई गान तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। परिषद के पूर्व अध्यक्ष जयंती भाई ने बताया कि श्री विट्ठल नाथ जी का प्राकट्य उत्तर प्रदेश के चरनाट गांव में संवत 1572 में हुआ था। श्री विट्ठल नाथ जी की देशभर में 28 बैठक जी हैं। उत्सव की तैयारी को लेकर परिषद की बैठक में अध्यक्ष भुवनेश भाई जयंती भाई नवनीत दास राकेश पारिख आदि शामिल थे। 

No comments