उदयपुर 31 दिसंबर. 69 वें राष्ट्रीय स्तर अंडर-19 छात्रा वर्ग की स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में झीलों की नगरी उदयपुर के विनय क्रिकेट क्लब द्वार...
उदयपुर 31 दिसंबर. 69 वें राष्ट्रीय स्तर अंडर-19 छात्रा वर्ग की स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में झीलों की नगरी उदयपुर के विनय क्रिकेट क्लब द्वारा संचालित बी एन क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षित खिलाड़ी प्रियांशी चौधरी को राजस्थान अंडर-19 महिला टीम का नेतृत्व दिया गया है।
बी एन क्रिकेट अकादमी की प्रवक्ता ममता राठौर ने बताया कि एस जी एफ आई (SGFI) नेशनल चैंपियनशिप जिसका आयोजन मध्य प्रदेश के शिवपुरी में किया जा रहा है, इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उदयपुर जिले की प्रियांशी चौधरी को कप्तान बनाया गया है जबकि सीकर जिले की ईशा को उपकप्तान बनाया गया है। प्रियांशी चौधरी वर्तमान में उदयपुर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS) में अध्ययनरत है एवं विनय क्रिकेट क्लब द्वारा संचालित बी एन क्रिकेट अकादमी में बीसीसीआई लेवल 1 कोच एवं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी चंद्रपाल सिंह चुंडावत के देखरेख में नियमित अभ्यास करती है।
विनय क्रिकेट क्लब के संस्थापक सचिव और उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष यशवन्त पालीवाल ने बताया कि प्रियांशी वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है और वह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। प्रियांशी अभी जोधपुर के माउंट कार्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 छात्रा वर्ग के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है। और वहीं से पूरी टीम मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने हेतु रवाना हुई जो इस प्रकार है।
प्रियांशी चौधरी (कप्तान) ईशा (उप कप्तान) गौरवी खंगारोत, कृष्ण पाटीदार, साहिबा, सरिता बाना, प्राची चौधरी, गुंजन, दृष्टि खोडा, नंदनी गुर्जर, सरिता यति पारीक, कृति व्यास, गंगा पुनिया, प्रियांशी जैन, प्रशिक्षण के माया कुमारी जाट कोच भवैन्द जाखड़ मैनेजर एवं महिला प्रभारी किरण साई सोनी वर्मा।
No comments