उदयपुर। राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संच...
उदयपुर। राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशुधन मिशन उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत पशुपालन गतिविधियों अर्न्तगत उद्यम स्थापित कर अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। योजना की पुर्ण जानकारी प्रदान करने, प्रगतिशील पशुपालकों को योजना से जोडने व स्वंय का उद्यम स्थापित करने के उद्देश्य से ईच्छुक पशुपालको को पशुपालन विभाग राजस्थान द्वारा चयन कर एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08-01-26 गुरुवार को उदयपुर में आयोजित किया जायेगा। राजस्थान में योजना अन्र्तगत 4 प्रशिक्षण कार्यकम संभाग स्तर पर व 2 प्रशिक्षण राज्य स्तर पर आयोजित किये जा रहे है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमप्रकाश साहू वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें संभाग के उदयपुर, सलुम्बर, बांसवाडा, डुंगरपुर, राजसमंद, चितौडगढ़ य प्रतापगढ़ जिलों से चयनित 50 पशुपालक भाग लेंगे।
डॉ. साहू ने बताया कि योजना के अन्र्तगत निम्न पशुपालन गतिविधियों ग्रामीण मुर्गीपालन, भेड़ व बकरी पालन, शूकर पालन, चारा विकास, अश्वपालन, गधर्वपालन, उष्ट्र पालन उद्यमिता कार्यक्रम अन्र्तगत उद्यम स्थापित कर अनुदान प्राप्त किया सकता है। योजना में पूंजीगत लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा अनुदान के रूप में दो बराबर किश्तों में SIDBI (small industries development bank of india) द्वारा दिया जायेगा। अनुदान की अधिकतम सीमा उद्यम अनुसार 3 से 50 लाख के मध्य है।
योजना का उद्देश्य रोजगार के अवसरों की उत्पत्ति, उद्यमिता विकास व पशु उत्पादन में वृद्दि है। योजना में कोई भी निजी व्यक्ति, स्वंय सहायता समुह, कृषक सहकारी संगठन, कृषक उत्पादन संगठन, संयुक्त देयता समुह एवं धारा के अन्र्तगत पंजीकृत कंपनियां (गैर लाभकारी) आवेदन कर सकते है। आवेदक को सबंधित उद्यम के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव एवं प्रशिक्षित होना चाहिए। जिसके पास स्वंय की अथवा लीज पर भूमि उपलब्ध हो एवं बैंक से ऋण स्वाकृति की पात्रता रखते हो तथा के.वाई.सी. से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध हो। आवेदन भारत सरकार के पोर्टल www.nlm.udaymimitra.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है
प्रशिक्षण हेतु इच्छुक पशुपालक सम्बन्धित जिले के संयुक्त निदेशक कार्यालय से अथवा निकटतम पशुचिकित्सा संस्था से सम्पर्क कर सकते है।
No comments