उदयपुर। दुनिया में रोजगार पैदा करने वाले सेक्टर्स में सबसे मजबूत बन कर उभरी ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री में सतगुरु ट्रैवल एक ऐसी पीपल-फर्स्ट...
उदयपुर। दुनिया में रोजगार पैदा करने वाले सेक्टर्स में सबसे मजबूत बन कर उभरी ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री में सतगुरु ट्रैवल एक ऐसी पीपल-फर्स्ट ऑर्गनाइज़ेशन के तौर अपने को स्थापित कर चुकी है जहाँ कर्मचारियों की भलाई सीधे तौर पर सस्टेनेबल ग्रोथ और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने के लिये जानी जाती है। एक लीडिंग ट्रैवल कंपनी के तौर पर, सतगुरु ट्रैवल ग्रुप (दुबई में हेडक्वार्टर) अपने कार्यक्षेत्र के हर उस मार्केट में संबंधित देश के एचआर प्रेमवर्क, लेबर कानूनों और कर्मचारी गाइडलाइंस का पालन करता है, जिससे नैतिक तरीकों और रेगुलेटरी कंप्लायंस को सुनिश्चित किया जा सके। आज सतगुरु ट्रैवल में लगभग 2,500 प्रोफेशनल्स का ग्लोबल वर्कफोर्स है। सतगुरु ट्रैवल की सबसे पहले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखने की फिलॉसफी पर कमेंट करते हुए, सतगुरु ट्रैवल के चेयरमैन अनिल चंदीरानी कहते है - ट्रैवल और टूरिज्म मूल रूप से एक जन-केंद्रित उद्योग है। सतगुरु ट्रैवल में, हम अपने एचआर और कर्मचारी नीतियों को उन सभी देशों के कानूनी दिशानिर्देशों और श्रम नियमों के साथ सख्ती से फॉलो करते हैं, जहां हम काम करते हैं, ताकि हमारे ग्लोबल वर्कफोर्स में निष्पक्षता, नियमों का पालन और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।

No comments