उदयपुर। श्री श्री 1008 श्री सगस जी बावजी राज मंदिर सर्वऋतु विलास के पुजारी प्रकाश दशोरा ने बताया कि बावजी के परम भक्त सुभाष नगर उदयपुर निवास...
उदयपुर। श्री श्री 1008 श्री सगस जी बावजी राज मंदिर सर्वऋतु विलास के पुजारी प्रकाश दशोरा ने बताया कि बावजी के परम भक्त सुभाष नगर उदयपुर निवासी अभिराज सिंह चौहान के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर एवं इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से लेफ्टिनेंट बनने पर प्रथम बार उदयपुर आने पर श्री सगस जी बावजी भक्त मण्डल सर्वऋतु विलास उदयपुर द्वारा अभिराज का अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम रविवार 14 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे श्री सगस जी बावजी राज मंदिर सर्वऋतु विलास प्रांगण में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा । पूरे उदयपुर शहर के लिए यह बुहत बड़ी खुशखबरी है कि उदयपुर के अभिराज सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा का संकल्प लिया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई जनप्रतिनिधि, साधु संत, सगस जी बावजी भक्त एवं अनेक समाज के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।
No comments