Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

वरिष्ठ ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सी. के. आमेटा ने डायरेक्टर और एचओडी के रुप में ज्वाइन किया पारस हैल्थ

प्रकाश शर्मा  R NEWS INDIA दक्षिणी राजस्थान में पारस हेल्थ उदयपुर ने एडवांस्ड मस्कुलोस्केलेटल केयर को मजबूत करने के लिए ऑर्थाेपेडिक्स विभाग ...





प्रकाश शर्मा 
R NEWS INDIA

दक्षिणी राजस्थान में पारस हेल्थ उदयपुर ने एडवांस्ड मस्कुलोस्केलेटल केयर को मजबूत करने के लिए ऑर्थाेपेडिक्स विभाग का विस्तार किया

पारस उदयपुर को राजस्थान में ऑर्थाेपेडिक्स के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का उद्देश्य 

उदयपुर। वरिष्ठ ऑर्थाेपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सी. के. आमेटा ने पारस हेल्थ, उदयपुर में डायरेक्टर और एचओडी के रुप में ज्वाइन किया है। अब डॉ आमेटा के नेतृत्व में ऑर्थाेपेडिक्स विभाग काम करेगा। पारस हेल्थ उदयपुर ने अपने ऑर्थाेपेडिक्स विभाग के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एडवांस्ड, प्रोटोकॉल ड्रिवन मस्कुलोस्केलेटल केयर उपलब्ध कराना है। विभाग अब डॉ. सी. के. आमेटा के नेतृत्व में कार्य करेगा।

यह विस्तार पारस हेल्थ की स्पेशलिटी केयर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत अस्पताल ने ऑर्थाेपेडिक इलाज को अधिक स्ट्रक्चर्ड, मल्टीडिसिप्लिनरी और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड मॉडल पर पुनर्संगठित किया है। डॉ. आमेटा के नेतृत्व में मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है, सेवाओं की क्षमता बढ़ाई जा रही है और रूटीन से लेकर जटिल ऑर्थाेपेडिक मामलों तक के इलाज को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

विभाग में डॉ. राहुल खन्ना, डॉ. आशीष सिंघल सहित अनुभवी विशेषज्ञों की टीम निरंतर सेवाएं दे रही है, जिससे जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा मैनेजमेंट, आर्थाेस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी केयर और स्पाइन सर्जरी जैसी सुविधाएं और मानकीकृत हो रही हैं।

35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ डायरेक्टर एवं एचओडी के रूप में नियुक्त डॉ. सी. के. आमेटा ने कहा कि इस विस्तार से हम ऑर्थाेपेडिक केयर को अधिक बेहतर परिणाम देने वाला और एक समान कर पाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि डायग्नोसिस से लेकर रिहैबिलिटेशन तक मरीज की संपूर्ण यात्रा को बेहतर बनाया जाए। इससे सर्जिकल सटीकता, कम रिकवरी टाइम और आरामदायक उपचार अनुभव प्रदान किया जा सकेगा। पारस उदयपुर को राजस्थान में ऑर्थाेपेडिक्स के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना हमारा उद्देश्य है, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी पीडियाट्रिक ऑर्थाेपेडिक, हैंड एंकल-फुट सर्जरी या पॉलीट्रॉमा के लिए बाहर न जाना पड़े।

पारस नेटवर्क ने हाल ही में 1,500 रोबोटिक सर्जरी का महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल किया है, जिससे एडवांस्ड सर्जिकल प्लानिंग और प्रिसिजन-ड्रिवन ऑर्थाेपेडिक इंटरवेंशन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।

स्पोर्ट्स इंजरी एवं आर्थाेस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. राहुल खन्ना ने कहा कि इस प्रकार की बड़ी और सुव्यवस्थित टीम का हिस्सा बनने से हम अधिक मरीजों को एविडेंस-बेस्ड और वर्ल्ड-क्लास ऑर्थाेपेडिक केयर प्रदान कर पाते हैं।

रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल ने कहा कि यह विस्तार पारस हेल्थ की मरीज केंद्रित ऑर्थाेपेडिक इकोसिस्टम और उन्नत रोबोटिक रिप्लेसमेंट तकनीक को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम बेहतर फंक्शनल परिणाम और पोस्ट-ऑपरेटिव सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार ने कहा कि ऑर्थाेपेडिक्स विभाग को मजबूत करना विश्वसनीय और उन्नत स्पेशलिटी केयर उपलब्ध कराने के हमारे मिशन के अनुरूप है। डॉ. आमेटा के नेतृत्व और टीम की विशेषज्ञता के साथ हम इस क्षेत्र में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए आश्वस्त हैं।

इस विस्तार के साथ पारस हेल्थ उदयपुर ने स्ट्रक्चर्ड, हाई क्वालिटी और पेशेंट-सेंट्रिक स्पेशलिटी केयर देने की अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया है, जिससे राजस्थान के लोगों के लिए यह एक भरोसेमंद हेल्थकेयर डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

No comments