उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य समिति द्वारा सर्दी के तहत स्वेटर वितरण के अभियान के तहत आज सिटी स्टे...
उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य समिति द्वारा सर्दी के तहत स्वेटर वितरण के अभियान के तहत आज सिटी स्टेशन रोड स्थित आंगनबाड़ी में बच्चों को स्वेटर पहनाए गए। प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को विभिन्न सामाजिक सेवा के अभियानों को निरंतरता प्रदान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, विश्वास शर्मा, अशोक अग्रवाल व चांदनी जी उपस्थित थे।

No comments