Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पत्रकारों एवं सीए का सम्मान करेगा अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान कोर कमेटी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया की अध्यक्षता में 21 दिसम्बर रविवार 2025...


उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान कोर कमेटी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया की अध्यक्षता में 21 दिसम्बर रविवार 2025 को राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों एवं हाल ही मंे बने सीए का सम्मान किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2026 का बहुरंगीन कलैंडर का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। 

संस्थान राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत ने बताया कि इस संबंध में बैठक संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मुख्य आतिथ्य में समाज को गौरवान्वित करने वाले अनेक निर्णय के साथ हुई। संस्थान राजस्थान प्रदेश संरक्षक सुमति लाल दुदावत ने बताया कि कार्यक्रम तेरापंथ भवन बिजोलिया हाउस रखा जाएगा। महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर एसपी योगेश गोयल उपस्थित रहेंगे।

संस्थान के वरिष्ठ सदस्य रमेश जूसोत ने बताया कि कैलेंडर का विमोचन समाज गौरव 1008 हूमड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोड़निया करेंगे।

संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने वर्तमान समय में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की योजना बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल गागावत ने पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि इस 21 दिसम्बर की बैठक में विस्तार से योजना बनाकर विचार विमर्श किया जाएगा। मीटिंग में महिला मोर्चा महामंत्री विभा सुरावत, मंत्री सारिका सुरावत, कल्पना हाथी, रेखा जैन, महावीर गागावत, पीयूष जैन, अशोक जुसोत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


No comments