Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

निकटवर्ती गांव सेलू में बनेगा राधा-कृष्ण मन्दिर, गौ-शाला, हेप्पी होम, संगीत संग्रहालय

उदयपुर। नए साल में जिलों की नगरी उदयपुर शहर के ग्राम पंचायत ईसवाल के सेलू गांव में मोयेन्द्र (प्रस्तावित नाम) फाउन्डेशन द्वारा एक नई सौगात क...



उदयपुर। नए साल में जिलों की नगरी उदयपुर शहर के ग्राम पंचायत ईसवाल के सेलू गांव में मोयेन्द्र (प्रस्तावित नाम) फाउन्डेशन द्वारा एक नई सौगात के रूप में 10 बीघा भूमि पर राधा-कृष्ण मन्दिर गौ-शाला, हेप्पी होम, संगीत संग्रहालय  बनाये जायेगें। जिसे सेवा साधना, गौ सेवा एवं संगीत के अनूठे संगम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य हेतु ठाकुर जी की कृपा से श्रीमती रंजना भाटी पत्नी स्व. श्री मोहन सिंह भाटी द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि मोयेन्द्र (प्रस्तावित नाम) फाउन्डेशन को दान दी जा रही है।    

अब जल्द ही उदयपुर के पर्यटन मानचित्र पर एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर के समीप सेलू गांव में एक ऐसा विशेष परिसर विकसित किया जा रहा है, जहां एक ही स्थान पर राधा-कृष्ण मंदिर, गौशाला, हैप्पी होम और संगीत वाद्य यंत्रों का संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।  

मोयेंद्र फाउंडेशन (प्रस्तावित नाम) इस परियोजना में हैप्पी होम, गौशाला, राधा-कृष्ण मंदिर तथा संगीत वाद्य यंत्रों का संग्रहालय एक ही परिसर में विस्तृत, भव्य और सुव्यवस्थित रूप से विकसित किए जाएंगे। यह परियोजना हर वर्ग के लिए सुखद, प्रेरणादायक और उपयोगी होने के साथ-साथ उदयपुर का एक नया आकर्षण भी बनेगी।

कृष्ण-दासी (रंजना भाटी) मोयेन्द्र फाउन्डेशन (प्रस्तावित नाम) की मैनेजिंग डायरेक्ट और सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि नया साल 2026 उदयपुर के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत लेकर आने वाला है। अरावली की गोद में बसे इस झीलों के शहर को अब एक नई, मानवीय और आध्यात्मिक पहचान मिलने जा रही है। मोयेंद्र फाउंडेशन (प्रस्तावित नाम) ने उदयपुर के समीप सेलू गांव में एक भव्य, बहुआयामी और प्रेरणादायक परिसर के निर्माण की घोषणा की है, जो कि ‘संगीत, साधना, सेवा और संवेदना का जीवंत संगम’ होगा। उन्होंने बताया कि यह सभी भाग एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे और पूरे परिसर को एक सामूहिक पहचान प्रदान करेंगे।


No comments