संस्थान को उंचाईयों पर पहुंचाने वाले 09 विभूतियों को करेगें सम्मानित केन्द्रीय एवं शहर के प्रशासनिक अधिकरियों ने तैयारियों का लिया जायजा उदय...
संस्थान को उंचाईयों पर पहुंचाने वाले 09 विभूतियों को करेगें सम्मानितकेन्द्रीय एवं शहर के प्रशासनिक अधिकरियों ने तैयारियों का लिया जायजा
उदयपुर 01 जनवरी / केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचेगे। सिंह विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान के 104 वें स्थापना दिवस पर महाराणा प्रताप खेल मैदान पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।
कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि प्रोटोकोल के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समारोह स्थल पर केन्द्रीय एवं उदयपुर शहर के प्रशासनिक अधिकारियों को जमावड़ा रहा। रक्षामंत्री प्रातः 10 बजे राजकीय विमान से नई दिल्ली से रवाना होकर 11.10 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर पहुंचेगे जहाॅ संस्थान के अधिकृतियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से सीधे 11.30 बजे भूपाल नोबल्स संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर पहुंचेगे। सबसे पहले संस्थान परिसर में लगी महाराणा भूपाल सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करने के बाद एनसीसी केडेट्स द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिया जायेगा। सिंह दोपहर 02 बजे पुनः समारोह स्थल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे। मंच के सामने 50 फीट का डी घेरा बनाया गया है।
समारोह की अध्यक्षता प्रधान संरक्षक एवं अध्यक्ष श्रीजी हुजूर महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ करेंगे। समारोह में महाराणी साहिबा श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ उपस्थित रहेगी। विशिष्ठ अतिथि राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, चितौडगढ़ सांसद सी.पी. जोशी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, समाजसेवी अनिल सिंह होंगे। अतिथियों का मेवाडी परम्परा के अनुसार भव्य स्वागत किया जायेगा।
प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बताया कि गुरूवार को एनएसजी कमांडो, केन्द्रीय एवं शहर के प्रशासनिक अधिकारियोें ने चिकित्सा, फायर ब्रिगेट सहित 30 गाड़ियो के काफिले के साथ एयरपोर्ट से समारोह स्थल तक काॅरगेट काफिले के साथ अभ्यास कर तकनीकी खामियों को दूर करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
फतह आर्ट गैलेरी का करेंगे लोकार्पण:-
प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रशासनिक भवन में बनी फतह आर्ट गैलेरी का लोकार्पण करेंगे।
संस्थान को उंचाईयों पर पहुंचाने में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले एवं खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जायेगा।
प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह से पूर्व प्रातः 08 बजे देश में अमन शांति के लिए हवन पुजन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।
यहॉ से होगा प्रवेश -
संयुक्त मंत्री राजेन्द्र सिंह ताणा ने बताया कि समारोह में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी, अकादमिक, गैर अकादमिक कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्स्थित रहेगे। सभी को मेटल डिडेक्टर से जांच के बाद ही समारोह स्थल में प्रवेश दिया जायेगा। सुरक्षा की दृष्टि से समारोह में आमजन का प्रवेश सेवाश्रम स्थित इनडोर स्टेडियम से व बीएन संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मुख्य मार्ग से होगा। अपने वाहन भी वही पार्क कर सकेंगे।
वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही, रजिस्ट्रार डाॅ. एनएन सिंह, डाॅ. चेतन सिंह, प्रो. रेणु राठौड़, डाॅ. युवराज सिंह राठौड, कुलदीप सिंह ताल, महेन्द्र सिंह पाटिया, करण सिंह उमरी, हनुमंत सिंह बोहेडा, प्रो. माधवी राठौड, ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।


No comments