Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

माहेश्वरी महिला संगठन के जिला कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न

- रेखा असावा अध्यक्ष, नीलम पेडीवाल सचिव मनोनीत - महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया फागोत्सव   उदयपुर, 28 फरवरी। रंगों ...


- रेखा असावा अध्यक्ष, नीलम पेडीवाल सचिव मनोनीत

- महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया फागोत्सव  
उदयपुर, 28 फरवरी। रंगों के त्योहार के साथ लिा माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू गांधी ने बताया कि चुनाव अधिकारी मोना डाड एवं चुनाव पर्यवेक्षक अंकिता राठी, भीलवाड़ा से आई जिला संरक्षिका कौशल्या ने नई कार्यकारिणी  की घोषणा की। जिसमें रेखा असावा अध्यक्ष, नीलम पेडीवाल सचिव, सरोज सोजनी कोषाध्यक्ष, आशा नारानीवाल संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव चयन प्रक्रिया में पूनम भदादा, कविता बल्दवा, सुमन सोनी, ऋतु समदानी, रीमा सोमानी, मधु मूंदड़ा सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन छवी भदादा ने किया। इस अवसर पर महिला सदस्याओं ने फागोत्सव की थीम पर रंग-बिरंगी एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों, मनमोहक नृत्यों तथा होली के उत्सवी रंगों से सजी प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह उल्लासमय बना दिया। उपस्थित दर्शक भाव-विभोर होकर तालियों की गडग़ड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्षा रेखा असावा द्वारा किया गया तथा आभार सचिव नीलम पेडीवाल द्वारा ज्ञापित किया गया।  

No comments