उदयपुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत की जागरूकता के लिए कार्यरत अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में फागुन संगीत उत्सव एवं प्रतियोगिता क...
उदयपुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत की जागरूकता के लिए कार्यरत अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में फागुन संगीत उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कांगो वादक तक्ष व्यास उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ विजेता बने। संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और हरे कृष्ण महामंत्र के साथ संस्थान के होनहार छात्र सौम्य जैन ने की। तत्पश्चात मासिक संगीत प्रतियोगिता में गुण जैन ने वंदे मातरम वृती जैन गिटार पर ए मेरे हमसफर तक्ष व्यास ने कांगो पर गरबा धुन तीर्थ व्यास ने हारमोनियम पर हरे कृष्ण महामंत्र हरिहर दाधीच ने बांसुरी पर राग यमन, वंश सिंह राठौड़ ने अलंकार मनस्वी सोनी ने में अगर सितारों से गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रोमांच भर दिया। संस्थान निदेशक अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पुष्पा कंवर ने कृष्ण भजन, छात्र सौम्य जैन ने राग काफी में और छोटा ख्याल और सरगम गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य एवं शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ गजल गायक महेंद्र कुमार वर्मा ने मेहंदी हसन पंकज उधास जगजीत सिंह गुलाम अली तलत अजीज और साथ ही भक्ति संगीत की रचनाओं व गजलों को पेश कर शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत की धारा में अद्भुत आनंद का संचार किया। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने के लिए संस्थान के कांगो वादक छात्र तक्ष व्यास को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मासिक संगीत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं अभिभावक और संगीत प्रेमी श्रोताओं ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को गति प्रदान की।

No comments