Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 मार्च को दोपहर में मनाई जाएगी भव्य 'धुरन्धर होली पार्टी'

बॉलीवुड की सेलिब्रिटी सिंगर मधुवंती वागची करेगी लाइव परफॉर्म कुम्भलगढ़। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में...



बॉलीवुड की सेलिब्रिटी सिंगर मधुवंती वागची करेगी लाइव परफॉर्म

कुम्भलगढ़। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट में 'धुरन्धर होली पार्टी' का भव्य आयोजन किया जायेगा। चारों तरफ अरावली की सुरम्य वादियों से घिरे रिसोर्ट के अरावली गार्डन्स में यह पार्टी सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची की परफॉरमेंस, होली की मस्ती व धमाल के साथ 4 मार्च दोपहर 12 बजे से 3.30 तक आयोजित होगी।

सेलिब्रिटी सिंगर मधुवंती बागची अपने डांस दूप्स के साथ करेगी लाइव परफॉर्म

होली की इस तरह की भव्य धुरन्धर पार्टी कुम्भलगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही है। इसमें भाग लेने वालों के लिए खास बात है कि कपल एंट्री व स्टैग एंट्री की टिकट्स के साथ जाने की अनुमति है। रंगभरी पिचकारियों व आर्गेनिक गुलाल के साथ सभी होली मनायेंगे साथ ही मधुबंती बागची अपने सुपर हिट गानों को अपने डांस दूप्स के साथ स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेगी। बात दें कि मधुबंती ने 'आज की रात' 'उई अम्मा' 'शरारत' जैसे हिट्स देकर बॉलीवुड में अपनी शानदार पहचान बनाई है। इस आयोजन में विभिन्न तरह के लाइट स्नैक्स, परंपरागत तरीके से बनी नशामुक्त ठंडाई भी आयोजन में सबके लिए उपलब्ध रहेंगे। सफेद वस्त्रों के ड्रेस कोड में आयोजित इस पार्टी के लिए स्थानीय क्षेत्र में युवाओं व कपल्स में भारी क्रेज़ है तथा काननवास वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन निरंतर जारी है।

रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध

इस आयोजन के लिए अपना सिंगल या कपल एंट्री पास पाने के लिए वेबसाइट www.kananwas.com पर जा सकते हैं। कपल एंट्री का शुल्क टैक्स सहित 4000 रुपये है तथा सिंगल एंट्री के लिए टैक्स सहित 2000 रुपये है। 10 साल से छोटे बच्चों के लिए एंट्री निःशुल्क है। टिकट्स की उपलब्धता पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रहेगी।

मधुवंती बागची एक सामान्य परिचय

मधुवंती बागची एक भारतीय प्लेबैक गायिका और संगीतकार है। आगरा घराना परंपरा में प्रशिक्षित, वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती है। मधुवंती बागची ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्नातकोत्तर तक अपनी पढ़ाई पश्चिमी बंगाल से पूरी की थी। बंगाल में एक उभरते सितारे की तरह काम करके उन्होंने 2018 में मुम्बई में काम शुरू किया। उनके कई गाने आज लोगों की जुबां व जेहन में हैं। जिनमें 'आज की रात' 'उई अम्मा' 'तेनु नैना लड़ावा' 'बुर्ज खलीफा' जैसे प्रमुख गाने भी है। अभी हाल ही में धुरन्धर मूवी में उन्होंने 'शरारत' गाना गाकर सबका दिल जीत लिया। मधुवंती बागची राज़ल गायन में तो दक्ष है लेकिन वे अंग्रेजी व रोकिंग स्टाइल के गाने भी जबरदस्त गाती है। इसी कारण से अभी वह बॉलीवुड की सनसनी बनी हुई है।



No comments