उदयपुर। बिंदास फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोथोन 7.0 साइकिल मैराथन का आयोजन आज रविवार, 1 मार्च को किया प्रातः 6 बजे फतेहसा...
उदयपुर। बिंदास फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोथोन 7.0 साइकिल मैराथन का आयोजन आज रविवार, 1 मार्च को किया प्रातः 6 बजे फतेहसागर पाल (देवाली साइड) से प्रारंभ किया जायेगा। जो रानी रोड, शिल्पग्राम, बड़ी गांव, मोया चौराहा होते हुए फेरनियो का गुड़ा स्थित अमृतम बाग रिसोर्ट पहुंचेगी।
मैराथन के मुख्य अतिथि में जिला कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल व शशिकांत खेतान एस के खेतान ग्रुप के चेयरमेन शामिल होंगे। जो मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लगभग 15 किलोमीटर की इस साइकिल मैराथन में हर वर्ग एवं हर आयु के लोग 500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
इवेंट ऑर्गेनाइजर भेरू शर्मा ने बताया कि रंगोथोन का आयोजन पिछले छह वर्षों से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के प्रति लोगों को जागरूक कर केमिकल मुक्त होली को बढावा देकर पर्यावरण संरक्षण है। यह आयोजन एस.के. खेतान ग्रुप के संयोजन मे कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत किया जा रहा है। रंगोथोन व खेतान ग्रुप का उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं साईकिल से फिटनेस तथा सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है, जिसके अंतर्गत फिटनेस और केमिकल मुक्त होली के प्रति जागरूकता फैलाना है।।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी प्राकृतिक रंगों व फूलों से होली खेलेंगे।

No comments