उदयपुर, शहर में फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिंदास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंगोथोन 7.0 साइकिल मैराथन रविवार को ...
उदयपुर, शहर में फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिंदास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंगोथोन 7.0 साइकिल मैराथन रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। सुबह 6 बजे फतहसागर पाल (देवाली साइड) से शुरू हुई इस मैराथन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 15 किलोमीटर लंबी इस साइकिल रैली का मार्ग रानी रोड, शिल्पग्राम, बड़ी गांव और मोया चौराहा होते हुए फेरनियो का गुड़ा स्थित अमृतम बाग रिसोर्ट तक रहा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था। फतहसागर की पाल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी एकत्रित हो गए थे, जिससे आयोजन का माहौल उत्सव जैसा नजर आया। इस आयोजन में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान एस.के. खेतान ग्रुप के चेयरमेन शशिकांत खेतान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और साइकिलिंग एक सरल व प्रभावी उपाय है। रंगोथोन आयोजन समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।इसका उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के प्रति लोगों को जागरूक कर केमिकल मुक्त होली को बढावा देकर पर्यावरण संरक्षण सिखाता है।
दिव्यांग साइकिलिस्ट गोविंद खारोल ने भी उपस्थित लोगों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। साइकिल से प्रदूषण कम करने और प्रकृति को बचाने का संदेश मिलता है। समापन पर सभी प्रतिभागी प्राकृतिक रंगों व फूलों से होली खेली कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया.


No comments