Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

6 साल के बच्ची माहिम मकरानी ने पहला रोजा रखा

उदयपुर। रमजान के पाक महीने में जहां बड़े और बुजुर्ग रोज़ा रख कर अल्लाह की बारगाह में दुआ कर रहे हैं, वहीं छोटे बच्चे भी इस माह की पवित्रता में...


उदयपुर। रमजान के पाक महीने में जहां बड़े और बुजुर्ग रोज़ा रख कर अल्लाह की बारगाह में दुआ कर रहे हैं, वहीं छोटे बच्चे भी इस माह की पवित्रता में भाग ले रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है 6 वर्षीय माहिम मकरानी ने, जिसने रविवार को अपने जीवन में पहला रोज़ा रखा।

मकरानी मोहल्ला चावंड निवासी सब इंस्पेक्टर आसिफ मोहम्मद के बेटी माहिम ने रमजान के महीने में पहली बार रोज़ा रखा। उसने इस अवसर पर नमाज अदा की और अमन, चौन, खुशहाली की दुआ की। परिवार वालों के साथ बैठकर माहिम ने रोजा इफ्तारी की, और इस खास दिन को यादगार बनाया। इस मौके पर परिवार और रिश्तेदारों ने उसे फूल मालाओं से स्वागत किया और उसकी हौंसला अफजाई की। माहिम का यह कदम न केवल उसकी धार्मिक शिक्षा का परिचायक है, बल्कि यह रमजान के माहौल में बच्चों की सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाता है।

No comments