Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सांसद डॉ रावत की मुख्यमंत्री से भेंट, जनजाति क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की

-राज्य जनजाति आयोग की मांग उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और लोकसभा क्षेत्र उद...



-राज्य जनजाति आयोग की मांग

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और लोकसभा क्षेत्र उदयपुर एवं जनजाति क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री से राज्य जनजाति आयोग की भी मांग की। 

सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री निवास पर हुई अपनी मुलाकात में राजस्थान बजट 2026-27 में उदयपुर संभाग व अनुसूचित क्षेत्र के लिए युगानुकुल निर्णयों के लिए आभार जताया। उन्होंने पेसा कानून, वनाधिकार कानून, धरती आबा जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, जनजाति आयोग के गठन, जयसमंद के लिए मास्टर पर्यटन प्लान बनाने एवं अनुसूचित क्षेत्र में सेवा नियमों को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा क्षेत्र की एवं युवाओं के आकांक्षाओं के अनुरूप नये निर्णय लेने का आग्रह किया। सांसद डॉ रावत ने क्षेत्र में डीएमएफटी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संसदीय संकुल परियोजना की राज्य स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित करने का आग्रह भी किया, जिसे उन्होंने सहज स्वीकार किया। सांसद डॉ रावत ने मेवाड़ वागड़ में पंचायती राज चुनाव एवं अन्य राजनीतिक विषय पर चर्चा की।

No comments