Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

2 को आधे दिन व 3 को पूर्ण अवकाश रहेगा प्रताप गौरव केन्द्र में

होली व धुलेंडी पर समय परिवर्तन उदयपुर, 01 मार्च। उदयपुर शहर के 'प्रताप गौरव केंद्र - राष्ट्रीय तीर्थ' में होली व धुलेंडी पर डेढ़ दिन...


होली व धुलेंडी पर समय परिवर्तन

उदयपुर, 01 मार्च। उदयपुर शहर के 'प्रताप गौरव केंद्र - राष्ट्रीय तीर्थ' में होली व धुलेंडी पर डेढ़ दिन का अवकाश रहेगा।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि 02 मार्च 2026 (सोमवार) को होलिका दहन के अवसर पर केंद्र दोपहर 2 बजे तक ही खुला रहेगा। वहीं, 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को धुलेंडी के पर्व पर केंद्र में पूर्ण अवकाश रहेगा और दर्शकों का प्रवेश बंद रहेगा।
होली के उत्सव के पश्चात, 04 मार्च 2026 (बुधवार) से प्रताप गौरव केंद्र पुनः अपने निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित होगा।

No comments