उदयपुर. पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था 44 श्रेणी उदयपुर का होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च को विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय वैध भगीर...
उदयपुर. पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था 44 श्रेणी उदयपुर का होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च को विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय वैध भगीरथ जोशी सभागार में होगा।
समाज की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाज अध्यक्ष यशवन्त पालीवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह के मुख्य स्थिति प्रो. वासुदेव देवनानी विधानसभाध्यक्ष राजस्थान, अध्यक्षता जनजाति विकास मंत्री राजस्थान सरकार श्री बाबूलाल जी खराड़ी , विशिष्ट अतिथि ताराचंद जैन विधायक उदयपुर शहर, फूलसिंह मीणा विधायक उदयपुर ग्रामीण होंगे ।
महामंत्री एडवोकेट सुरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि समाज के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को समारोह में शपथ भी दिलाई है जाएगी। समारोह को भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर कमेटिया गठित की गई है। कार्यक्रम संयोजक आर. सी. पुरोहित होंगे, इस अवसर पर होली मिलन समारोह के कार्ड का विमोचन किया गया।
अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के द्वारा हिन्दू नव वर्ष के साप्ताहिक आयोजनों में समाज द्वारा 17 मार्च को घूमर महोत्सव में समाज की 100 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी ।
संगठन मंत्री गोविंद पालीवाल ने बताया बैठक में 28 मार्च को कालका माता रोड स्थित एक विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

No comments