उदयपुर। जिसका कोई नहीं उसके है हम इस भावना को आत्मसात कर मानवता और सनातन संस्कृति के रीति रिवाजों को मृत्यु पर्यन्त निभाने के उद्देश्य से 51...
उदयपुर। जिसका कोई नहीं उसके है हम इस भावना को आत्मसात कर मानवता और सनातन संस्कृति के रीति रिवाजों को मृत्यु पर्यन्त निभाने के उद्देश्य से 51 अस्थि कलशों को मां गंगा की पुण्य गोद मे विसर्जन करने महाराणा प्रताप सेना के कार्यकर्त्ता आज हरिद्वार रवाना हुए।
इस अवसर पर संस्थापक मोहन सिंह राठौर, महामंत्री भरत साहू, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, व्यवस्थापक संजय चेलावत, रतन लोहार, निर्मल जैन, नंदराज भारती, शम्भू बंजारा, पुष्कर वैष्णव व सैंकड़ों पदाधिकारी विगत 15 दिनों से तैयारी कर रहे थे। आर्य समाज की सरला गुप्ता ने हिन्दू रीति रीवाज से मंत्र उच्चारण व वैदिक हवन पूजन करवाया। महंत नारायण दास वैष्णव, कमलेद्र सिंह पंवार के सानिध्य में बीजेपी ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, प्रमोद सामर, गजपाल सिंह राठौर, पारस सिंघवी, पिंकी मांडावत, रामलाल रेगा, भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, समाजसेवी राजकुमार फतावत, बार अध्यक्ष जितेंद्र जैन, पार्षद राकेश जैन व कई गणमान्य लोगों ने पूर्णआहुति के साथ दिवंगत आत्माओ के मोक्ष की कामनाये की। महासचिव अमित पोरवाल जैन ने बताया संस्थान द्वारा 20 वर्षों मे अब तक लगभग 1600 निःशुल्क दाह संस्कार सम्पन्न करवा चुके है, जिनका विधि विधान से हरिद्वार में अस्थि विसर्जन संस्थान करती हैं।

No comments