31 अगस्त को राजस्थान के राज्यपाल द्वारा राजस्थान गौरव से भी सम्मानित हो चुके हैं उदयपुर, 3 अप्रैल। भाजपा के युवा नेता, उदयपुर के प्रख्यात स...
31 अगस्त को राजस्थान के राज्यपाल द्वारा राजस्थान गौरव से भी सम्मानित हो चुके हैं
उदयपुर, 3 अप्रैल। भाजपा के युवा नेता, उदयपुर के प्रख्यात समाजसेवी व राजस्थान गौरव डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री को आगामी 5 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित कान्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में भव्य समारोह में “सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय संस्था एम्स परिवार द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
संस्था के निदेशक गुरू प्रसाद हुण्डेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर सांसदों, विधायकों, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। प्रति वर्ष चार श्रेणियों में देशभर से 13 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाता है, जिनमें “सेलिब्रेशन ऑफ सोशियोक्रेसी” (सामाजिक क्षेत्र) श्रेणी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 व्यक्तित्वों को ही सम्मानित किया जा रहा हैं
डॉ. शास्त्री का चयन उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के आधार पर किया गया है। उन्होंने अब तक मृतकों के परिजनों को 6 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त, “नंगे पांवों में जूते” अभियान के माध्यम से उन्होंने अपने निजी संसाधनों से 60,000 से अधिक बच्चों को निःशुल्क चप्पल पहना चुके हैं,कोविड-19 महामारी के दौरान जनसेवा, गौसेवा एवं जीव दया के क्षेत्र में उनके योगदान को भी चयनकर्ताओं ने विशेष रूप से सराहा। बताया गया कि उनके कार्यों से संबंधित सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो एवं रील्स को देखने के बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इसके उपरांत निदेशक स्वयं उदयपुर पहुंचे और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से चर्चा कर डॉ. शास्त्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई।

No comments