Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर के डॉ. पण्ड्या को दिल्ली के भारत मंडपम में किया राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित

उदयपुर के युवा समाजसेवी डॉ. पण्ड्या को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान  उदयपुर 27.04.2026 l राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में खेल एवं युवा कल्याण...


उदयपुर के युवा समाजसेवी डॉ. पण्ड्या को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान 

उदयपुर 27.04.2026 l राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं डब्लू.आर. कॉर्प द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह “राष्ट्रीय रत्न सम्मान-2026” के तहत इस वर्ष उदयपुर के युवा समाज सेवी एवम् पूर्व सदस्य राजस्थान बाल आयोग, राजस्थान सरकार डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या को समाज सेवा श्रेणी अन्तर्गत बाल संरक्षण की दिशा में उनके द्वारा किए सराहनीय कार्यों के लिए  सम्मानित किया गया l 

डॉ. पण्ड्या को यह अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  लोकसभा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री-निर्माता पद्मश्री कंगना रनौत  द्वारा प्रदान कर शुभकामनाएँ दी गई l डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या द्वारा विगत 17 वर्षों से बाल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष रूप से जनजाति बाहुल्य के बच्चों के उत्थान हेतु प्रयास किया जा रहा है l इन्होंने सेकड़ो बच्चों को बालश्रम के दलदल से मुक्त करवाने के साथ मुख्यधारा से जोड़ा है जिसके तहत डॉ. पण्ड्या को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मंच पर सम्मानित किया जा चुका है l 


No comments