Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुरो भारती संगीत कला केंद्र की संगीत परीक्षाएं संपन्न

उदयपुर। गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित मातुल कृपा में संचालित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 26 अप्रैल रविवार को प्रातः 11:00 से ...


उदयपुर। गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित मातुल कृपा में संचालित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 26 अप्रैल रविवार को प्रातः 11:00 से सुरो भारती संगीत कला केंद्र हुगली कोलकाता की ओर से आयोजित संगीत परीक्षाएं ऑनलाइन संपन्न करवाई गई। जिसमें उदयपुर शहर के 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में वेस्टर्न पद्धति अनुसार ग्रेड वन ग्रेड 2 तथा शास्त्रीय संगीत पद्धति अनुसार पूर्ण ,मध्या, आध्या के संगीत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में परीक्षक दिल्ली नोएडा की संगीत शिक्षिका वृंदा शर्मा थी। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के सिलेबस अनुसार संगीत की परिभाषा ताल राग की गायन एवं वादन विधि संगीत के अन्य स्वरूप भजन कीर्तन एवं राग पर आधारित गानों की भी परीक्षा की। विद्यार्थियों से उन्होंने बहुत ही सहज सरल और सहयोगात्मक भाव से परीक्षा के सवाल पूछे और विद्यार्थियों ने बहुत ही तन्मयता और सूझबूझ के साथ उत्तर दिए एवं अपने संगीत वाद्य यंत्र पर बजा कर भी सुनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कीबोर्ड वायलिन हारमोनियम शास्त्रीय गायन और वादन की परीक्षाएं दी। परीक्षाएं 4 घंटे तक चली।

No comments