Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री बिलोचिस्तान पंचायत का बड़ा निर्णय: प्रतिभावान छात्रों और खिलाड़ियों का होगा सम्मान; कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा छात्रावास

उदयपुर । श्री बिलोचिस्तान पंचायत की एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्...


उदयपुर । श्री बिलोचिस्तान पंचायत की एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, युवाओं को प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर कई दूरगामी निर्णय लिए गए।

पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि पंचायत द्वारा समस्त सिंधी समाज के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

​शिक्षा के साथ-साथ उच्च प्रोफेशनल डिग्री जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, CA और CS की उपाधि प्राप्त करने वाले युवाओं को भी मंच प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा, समाज के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राजस्थान या भारत की टीम में चयन होकर समाज का नाम रोशन किया है, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। महासचिव विजय आहूजा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान खिलाड़ियों को पंचायत की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। ​भविष्य में समाज के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले।

​पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मंदिर के पास स्थित रिक्त (स्कूल) भूमि पर कामकाजी महिला छात्रावास (Working Women's Hostel) का निर्माण किया जाएगा।

उद्देश्य: बाहर से उदयपुर आकर नौकरी करने वाली महिलाओं और शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के परिजनों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना।

​सहुलियत: यहाँ एक से दो महीने तक ठहरने की व्यवस्था होगी और शुल्क केवल मेंटेनेंस चार्ज के बराबर (न्यूनतम) लिया जाएगा।

​सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में उपाध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी ने जानकारी दी कि श्री बिलोचिस्तान भवन (कम्युनिटी हॉल) का भव्य रिनोवेशन कराया जाएगा। इसके अंतर्गत संपूर्ण हॉल को वातानुकूलित (AC) बनाया जाएगा, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुगमता हो सके। श्री सनातन धर्म सेवा समिति के हेमंत गखरेजा ने हाल ही में आयोजित चेटीचंड महोत्सव, सामूहिक दुख निवारण होली, रामनवमी, जन्माष्टमी और भगवान झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रमों की सफलता पर चर्चा की। उन्होंने इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए पंचायत सदस्यों और सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय आहूजा ने किया एवं अंत में ओमप्रकाश बजाज ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के दौरान समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से  अशोक गेरा, नरेंद्र तलरेजा, नरेंद्र खतूरिया, मोहन तलरेजा, दीपक बिलोची, प्रदीप अछपाल, मनीष डेमला, और प्रकाश फुलानी आदि शामिल थे।


No comments