उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शनिवार को शहर विधानसभा में आने वाले छोटी नोखा-बड़ी नोखा रेल्वे अंडर पास का शिलान्यास किया। इस रेल्व...
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शनिवार को शहर विधानसभा में आने वाले छोटी नोखा-बड़ी नोखा रेल्वे अंडर पास का शिलान्यास किया। इस रेल्वे अंडर पास के बनने से कई कॉलोनियां आपस में जुडेंगी और स्थानीय लोगों को लम्बा घूमकर नहीं जाना होगा।
जानकारी के अनुसार शहर विधानसभा में बड़ी नोखा-छोटी नोखा में रेल्वे अंडर पास की सख्त जरूरत थी। यहां से पानेरियों की मादड़ी, टेकरी सहि अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए क्षेत्रवासियों को लम्बा घूमकर जाना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने यह समस्या उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन को बताई। शहर विधायक जैन ने इस समस्या को लेकर रेल्वे और यूडीए के अधिकारियों से चर्चा की और एक अंडर पास निकालने पर सहमति बनी। अब रेल्वे अंडर पास का काम शुरू हुआ। जिसका उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शनिवार को शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोखा गांव के वरिष्ठ समाज सेवी नंदलाल डांगी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंडी अध्यक्ष कन्हैया वेष्णव, निवर्तमान पार्षद अरविन्द जारोली, वरिष्ठ समाज सेवी देवकिशन मेनारिया, किरण झगड़ावत थे। इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि शहर विकास के लिए बजट की बाधा नहीं है। उदयपुर के विकास के लिए सरकार भी प्रतिबद्ध है और भाजपा सरकार में जिस विकास के काम को लेकर बजट मांगा है वह पूरा हुआ है। विधायक जैन ने कहा कि आने वाले समय में शहर विधानसभा में ओर भी कई विकास के काम होंगे। इस अंडर पास के लिए 4.33 करोड़ का बजट यूडीए ने पास किया है और रेल्वे द्वारा काम करवाय जा रहा है। इस अंडर पास बनने से नोखा गांव, न्यू शिवनगर, महावीर नगर, पानेरियो की मादड़ी, टेकरी का सम्पूर्ण क्षेत्र, छोटी नोखा, बैरवा बस्ती, कुम्हारो का भट्टा, एमबी कॉलेज क्षेत्र लाभांवित होगा। इस अवसर पर जितेन्द्र मारू, रामेश्वर भट्ट, दिनेश माली, जगदिश डांगी, मणिबेन पटेल, सुरेश चौहान, रमेश मेहता, धनराज मेनारिया, हेमराज, वरदार, रामचन्द्र डांगी, आशा अग्रवाल, सुनिता त्यागी, शुभम सैनी, अनिल शर्मा, कैलाश डांगी, सुरेश जैन, खेमराज डांगी सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments