Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन: हरीश चौधरी

उदयपुर, 17 अप्रैल। संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। आज प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की कार...



उदयपुर, 17 अप्रैल। संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। आज प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की कार्यशैली से बुरी तरह त्रस्त है। इस स्थिति से मुक्ति पाने के लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा और विजय श्री का वरण करना होगा।

यह विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं उदयपुर प्रभारी हरीश चौधरी ने उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत सुभाष चंद्र बोस मंडल द्वारा आयोजित बैठक में व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं उदयपुर सह-प्रभारी डिंपल राठौड़, राजपाल सिंह तंवर, लिंबाराम गरासिया तथा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भ्रम को तोड़ते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सहयोग से अपना बोर्ड बनाएंगे और पिछले 30 वर्षों के शासन को समाप्त करेंगे।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने जानकारी दी कि बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया, संगठन महामंत्री अरुण टांक, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा (ए ब्लॉक), अजय सिंह (बी ब्लॉक), महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिका भानु प्रताप, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, सेवादल अध्यक्ष शैलेन्द्र ओदीच्य, मंडल अध्यक्ष अमित सुहलका सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही बैठक में मयंक खमेसरा, सत्यनारायण टांक, सज्जाद खान, धर्मेश मालवीय, महेश धनावत, दलपत सिंह चुंडावत, बाबूलाल घावरी, शिवराज सिंह धाबाई, मोहम्मद अयूब, सुनील रोजर्स, राजेश जैन, प्रशांत श्रीमाली, विनोद पानेरी, तीरथ सिंह खेरोलिया, पंकज पालीवाल, रियाज हुसैन, सुरेश सोलंकी, नवीन तावड़, अब्बास अली भालमवाला, देवेंद्र माली, बसंत नखवाल, हिदायतुल्लाह, संतोष प्रजापत, शंकर चंदेल, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, सिद्धार्थ सोनी, हितेश सिंह, सारिका सिंह, धर्मेंद्र राजोरा, सुनील संध्या, प्रतिक नायक, हिमांशु पवार, समर फतेह सिंह राठौड़, रमेश चंद्र व्यास, आशीष पालीवाल, विमल राय नागर, गोपाल नागर, जाकिर हुसैन, अशोक छापरवाल, देवेंद्र छाजेड़, नीलम भटनागर, ललित सोनी, ललित जेठी, मनीष शर्मा, विष्णु महात्मा, नितेश मेहता, विनय तक, अनुज शर्मा, मोहम्मद इकबाल, फिरोज खान अब्बासी, संदीप नगर, दीपक सोनी, कार्तिक भारद्वाज, संजय संतवाणी, शंभू सिंह राठौड़, पुष्कर शर्मा, नवीन दवाई, शादाब, सिद्धार्थ संध्या, किशन लाल पवार, सोहन सिंह सिसोदिया, विनोद सिंह, मोहन सिंह राजपूत, वेदांत कुमावत, नादिरा बानो, यास्मीन बानो, तरन्नुम खान, रवि पवार, गीता पालीवाल, शहनाज अयूब सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments