Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, उदयपुर के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

उदयपुर, 16 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर विधायक श्री ताराचंद जैन के सानिध्य में नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री ग...


उदयपुर, 16 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर विधायक श्री ताराचंद जैन के सानिध्य में नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उदयपुर शहर के समग्र विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भेंट के दौरान विधायक श्री ताराचंद जैन ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल से परिचय करवाया तथा शहर के विकास में भारतीय जनता पार्टी के अपेक्षित सहयोग एवं सहभागिता पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रवींद्र श्रीमाली, श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. किरण जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अनिल सिंघल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री रामकृपा शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल राजकुमार चित्तौड़ा, महिला मोर्चा की श्रीमती अर्चना शर्मा, पूर्व जिला मंत्री श्री गजेंद्र भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश वैष्णव, पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री ललित तलेसरा, मंडल अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल वैष्णव, श्री विजय आहुजा, श्री रणजीत सिंह दिगपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments