उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के विधायक मद से नगर निगम के विभिन्न वार्डों में करीब ढ़ाई करोड़ से अधिक के काम स्वीकृत हुए है और निगम ...
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के विधायक मद से नगर निगम के विभिन्न वार्डों में करीब ढ़ाई करोड़ से अधिक के काम स्वीकृत हुए है और निगम ने इन सभी सडक़ों को लेकर टेण्डर भी आमंत्रित कर दिए है।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि विधानसभा मेें कई वार्डों की सडक़ों की मरम्मत और नई बनाने के लिए उनके पास वार्ड वाईज प्रस्ताव आए थे। इन प्रस्तावों से निगम से जानकारी प्राप्त करने के बाद जिला परिषद में अपने मद से पैसा स्वीकृत करने के लिए लिखा था। इस पर जिला परिषद ने ढ़ाई करोड़ से अधिक की राशी शहर के विभिन्न वार्डों की सडक़ो के लिए स्वीकृत किए है। निगम ने इन सभी सडक़ों के लिए टेंडर भी आंमत्रित कर लिए है। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि उनके विधायक मद से वार्ड 68 में पैट्रोल पंप से तांगा स्टेण्ड होते हुए पुरानी पुलिया आलू फैक्ट्री मुख्य सडक़ तक, वार्ड 64, 65 में कुशाल बाग, न्यू अशोक विहार गली नम्बर 6, सेंट ग्रेगोरियस स्कूल गेट नम्बर 2 के पास, डॉ. डीपी सिंह के मकान के सामने तक, वार्ड 67 में कृष्णपुरा गली नम्बर 4, 9, 11 घाटी से गोपाल रेस्टोरेंट और घाटी से चर्च तक की सडक़, वार्ड 61 में महाराष्ट्र भवन, खादी भंडार, सत्यनारायण मंदिर के पास रोड़ एवं राजरानी गली नम्बर 2, वार्ड 36 श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड 46 में चित्तौड़ा भवन विष्णु अग्रवाल की गली, प्रताप चौक दूध डेयरी वाली गली, बड़ा नागदा समाज की गली, वार्ड 39 में सुरेश दुग्गड के मकान के पास समता नगर में काम होगा। इसी तरह वार्ड 35, 29, 30, 31 में विभिन्न स्थानों पर सडक़ निर्माण का काम होगा। इसी तरह वार्ड 70 में मनोहरपुरा पानी की टंकी के पास वाले क्षेत्र में, वार्ड 9 में भीलूराणा कच्ची बस्ती मुख्य रोड़, मेवाड़ होटल एवं बीटी स्कूल के पास, सज्जननगर, वार्ड 1 नीमच खेड़ा दुर्गा कॉलोनी में ये काम किए जाएंगे।
No comments