Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

माध्यमिक शिक्षा निदेशक से वाइस प्रिंसिपल और प्रिसिपल की रिव्यू डीपीसी की मांग

उदयपुर 17 अप्रैल. राजस्थान प्राध्यापक सेवा संघ उदयपुर द्वारा मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच नगर निगम उदयपुर में एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे ...


उदयपुर 17 अप्रैल. राजस्थान प्राध्यापक सेवा संघ उदयपुर द्वारा मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच नगर निगम उदयपुर में एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट से भेंट कर वाइस प्रिंसिपल और प्रिसिपल की  अविलंब रिव्यू डीपीसी की मांग की गई. 

संगठन अध्यक्ष गिरीश चौबीसा के अनुसार विगत कुछ समय में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर रिव्यू डीपीसी होने कई व्याख्याताओं का चयन वर्ष परिवर्तित हुआ जिसकी वजह से उनकी वरिष्ठता में भी परिवर्तन हुआ है। इस स्थिति में वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें आगामी वर्षों की वीपी एवं प्रिंसिपल डीपीसी का लाभ नहीं मिला है जबकि कई व्याख्याता कनिष्ठ होकर भी प्रिंसिपल पद की पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं।

ऐसे समस्त एवं डीपीसी से वंचित व्याख्याताओं के लिए वाइस प्रिंसिपल एवं प्रिंसिपल पदों पर  रिव्यू डीपीसी अविलंब आयोजित करवाई जाने की  मांग की गई ताकि उन्हें अपनी वरिष्ठता का समुचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि त्रिभुवन चौबीसा, ऋषिकेष गामोट तथा राजेंद्र नायक भी उपस्थित रहे।


No comments