-माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 के नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में चयन उदयपुर। उदयपुर की प्रतिभाशाली बेटी योगिता पालीवाल का माई भारत बजट क्वेस्ट 2026...
-माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 के नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में चयन
उदयपुर। उदयपुर की प्रतिभाशाली बेटी योगिता पालीवाल का माई भारत बजट क्वेस्ट 2026 के नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में चयन हुआ है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं को भारत के बजट, नीति निर्माण और विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने का प्रयास है। इसमें लाखों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से देश के चुनिंदा युवाओं का चयन हुआ, जो अब 13 अप्रैल को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करेंगे। योगिता का संवाद मुख्यतः विकास, निवेश और बुनियादी ढांचा के आधार पर विकसित भारत का विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के विषय पर है। जयपुर, पटना, दिल्ली सहित देश के चार जगह यह कार्यक्रम हो रहा है। योगिता जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करेंगी। योगिता एमए में अध्ययनरत हैं और यहां गणेशनगर पहाडा में निवास करती हैं। इनके पिता सुंदरलाल पालीवाल एक निजी विद्यालय में चालक के पद पर कार्यरत हैं। योगिता ने जीवन में काफी संघर्ष के बावजूद पढाई पर फोकस किया और आज उसका यह चयन उसकी सफलता को दिखाता है। योगिता का चयन पह साबित करता है कि संघर्ष के बाद भी युवा अपनी प्रतिभा, मेहनत और सोच के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

No comments