Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अंबापोल पंप हाउस के निगम की जमीन पर विकसित हो पार्किंग - ताराचंद जैन

शहर विधायक ने किए शहर में कई जगहों के दौरे पार्किंग का रास्ता अंबामाता मंदिर के सामने से होकर जाए ब्रह्मपोल मस्जिद के सामने खाली पड़ी जमीन भ...


शहर विधायक ने किए शहर में कई जगहों के दौरे

पार्किंग का रास्ता अंबामाता मंदिर के सामने से होकर जाए

ब्रह्मपोल मस्जिद के सामने खाली पड़ी जमीन भी निगम ले कब्जे में, बनाएं पार्किंग

उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक तारांचद जैन ने अंबापोल पंप हाउस के पास में पड़ी जमीन पर पार्किंग विकसित करने के लिए निर्देश दिए और इस पार्किंग का एक रास्ता अंबामामा मंदिर के पास से होकर निकालने के लिए कहा ताकी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पर्याप्त वाहन पार्किंग मिल सकेंं। इसके साथ ही ब्रह्मपोल मस्जिद के सामने पड़ी निगम की सारी जमीन को कब्जे में लेने के लिए निर्देश दिए।

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना और अन्य अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। दौरा करते हुए सबसे पहले अंबापोल पंप हाउस गए, जहां पर निगम की करीब 10 हजार स्क्वायर फीट जमीन खाली पड़ है। शहर विधायक जैन ने एक टेंडर के माध्यम से वहां पर एक पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने कहा कि पार्किंग का एक रास्ता अंबामाता मंदिर के सामने से होकर जाना चाहिए ताकी मंदिर में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अपने वाहन सीधा पार्किंग में खड़ा कर सकें और किसी तरह की जाम की स्थिति ना हो सकें। इसके लिए मंदिर के सामने की सडक़ को सही बनाई जाए। यहां पर पार्किंग बनने से पास ही स्थित एक निजी वाटिका के वाहन भी खड़े हो सकेंगे और आस-पास की होटलों वालों को भी पार्किंग मिल पाएगी। इसके साथ ही विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि अंबापोल पुलिया जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है उसकी भी पर्याप्त मरम्मत की जाए।

इसके बाद शहर विधायक ताराचंद जैन और सभी अधिकारी ब्रह्मपोल पहुंचे। विधायक जैन ने वहां पर भी पुलिया की मरम्मत के निर्देश दिए। इसके साथ ही ब्रह्मपोल मस्जिद के सामने पड़ी निगम की सारी जमीन को अपने कब्जे में कर वहां पर पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो जमीन सडक़ के पास खाली पड़ी है वहां पर चौड़ी सडक़ बनाने के बाद शेष जमीन को निगम अपने कब्जे में ले। यहां पर निगम की खाली जमीन पर आस-पास की होटल वाले अवैध रूप से पार्किंग करवाते है, ऐसे में निगम जमीन कब्जे में लेकर पार्किंग करवाएगी तो निगम को आय भी होगी। इस दौरान निगम के आयुक्त अभिषेक खन्ना, अधीक्षकध अभियंता मनीष आरोड़ा के साथ-साथ निगम के अभियंता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिग्पाल, भाजपा नेता राजेश वैष्णव, निवर्तमान पार्षद मदन दवे, शंकर चंदेल सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments