उदयपुर 17 अप्रेल - विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर स्वच्छता की दिशा में एक नहीं, बल्कि कई सशक्त कदम उठाए गए। सहेलियों की बाड़ी में आज विंडम ग्र...
उदयपुर 17 अप्रेल - विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर स्वच्छता की दिशा में एक नहीं, बल्कि कई सशक्त कदम उठाए गए। सहेलियों की बाड़ी में आज विंडम ग्रैंड होटल की पूरी टीम—लगभग 150 सदस्यों ने 150 मिनट तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर इस ऐतिहासिक स्थल को और भी सुंदर एवं सुसज्जित बनाया।
अभियान में विशाल कपूर (वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स, विंडम ग्रैंड) ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक “राजस्थान गौरव” डॉ जिनेंद्र शास्त्री थे
अभियान में विशाल कपूर (वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स, विंडम ग्रैंड) के नेतृत्व में उनकी समर्पित टीम—श्री अमरेंद्र सिंह, श्री मनीष चौधरी, श्री सिद्धार्थ जड़ावत, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री सोनू कुमार, श्री सौरभ कुमार होट्टा, श्री योगेश डांगी, श्री जगदीश सालवी, श्री राजदीप सिंह, सुश्री मयूरी कुमारी एवं सुश्री शैली—का, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। स्वच्छता अभियान के इस प्रेरणादायक अवसर पर डॉ. शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छता के प्रति जो जागरूकता और संकल्प दिखाया गया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत के समान है। उनके प्रयासों ने देशभर में स्वच्छता के प्रति एक नई चेतना जागृत की है।
डॉ. शास्त्री ने आगे सभी सहभागी टीमों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सहेलियों की बाड़ी थाना पर सभी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान अत्यंत सफल एवं प्रभावी रहा। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त *लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी—श्री मोहन लाल जी एवं उनके सहयोगियों—तथा उदयपुर के वे वरिष्ठ नागरिक, जो प्रतिदिन प्रातः सैर के लिए यहाँ आते हैं, का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों से आज सहेलियों की बाड़ी को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाया गया।

No comments