उदयपुर, 22 अप्रैल। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था (रजि.) द्वारा आज बुधवार प्रातः 11:30 बजे एक सराहनीय पह...
उदयपुर, 22 अप्रैल। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था (रजि.) द्वारा आज बुधवार प्रातः 11:30 बजे एक सराहनीय पहल करते हुए मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में चार स्थानों पर ठंडे एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। संस्था के इस जनहितकारी कार्य का उद्देश्य व्यस्त मालदास स्ट्रीट बाजार में आने वाले व्यापारियों, ग्राहकों एवं राहगीरों को राहत प्रदान करना है। इस पहल से संपूर्ण बाजार क्षेत्र कवर हो सकेगा नियमित सुबह एवं सायंकाल दो बार पानी के ठंडे कैम्पर से पूर्ति की जाएगी इससे क्षेत्र के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
संस्था द्वारा निम्न चार प्रमुख स्थानों पर जल वितरण की व्यवस्था प्रारंभ की गई
1.बड़ा बाजार से मालदास स्ट्रीट नुक्कड़
2.चतुर साहब की हवेली के बाहर
3.आराधना भवन के बाहर
4.भेरू जी की गली में
प्रत्येक स्थान पर सुचारू संचालन एवं देखरेख के लिए जिम्मेदार प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। बड़ा बाजार से मालदास स्ट्रीट के एंट्री वाले नुक्कड़ पर गणेश एवं धनराज डांगी, चतुर साहब की हवेली के बाहर महावीर चित्तौड़ा, आराधना भवन के बाहर निर्मल मट्ठा तथा भेरू जी की गली में सुरेश सेठ एवं सुनील को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस पुण्यशाली कार्य की उपस्थित सभी व्यापारियों, ग्राहकों एवं राहगीरों ने मुक्तकंठ से सराहना की और संस्था के इस प्रयास को समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
कार्यक्रम में चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन कार्यवाहक अध्यक्ष हिम्मत बडाला, भाजपा अंबेडकर मंडल अध्यक्ष रणजीत दिगपाल, चेम्बर के प्रचार-प्रसार मंत्री राकेश जैन, संस्था अध्यक्ष लोकेश जी कोठारी, कोषाध्यक्ष पवनेश जी चौधरी, मंत्री लोकेश चौधरी, संरक्षक महेश जैन,मोहन राजपूत, बलवंत बाफना, सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र खाब्या, उपाध्यक्ष सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी अनिल चावला,प्रचार-प्रसार मंत्री निर्मल चेलावत, राकेश चौधरी सहित मालदास स्ट्रीट के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments