Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भाजपा नेताओं और मण्डल अध्यक्षों के साथ निगम के अधिकारियों की बैठक

शहर में मई माह में सभी पेचवर्क करवाने के निर्देश, स्वास्थ्य अधिकारी के रैवये पर सभी ने जताया आक्रोश विधायक जैन ने स्वास्थ्य अधिकारी को सभी स...

शहर में मई माह में सभी पेचवर्क करवाने के निर्देश, स्वास्थ्य अधिकारी के रैवये पर सभी ने जताया आक्रोश

विधायक जैन ने स्वास्थ्य अधिकारी को सभी से समन्वय बनाकर शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भाजपा के मण्डल अध्यक्षों, भाजपा नेताओं और नगर निगम के निर्माण विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में विकास काम और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं और मण्डल अध्यक्षों ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के फोन नहीं उठाने और सही जवाब देने के रैवये पर आक्रोश जताया। इस पर विधायक जैन ने भी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को फोन उठाने और शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भाजपा के मण्डल अध्यक्षों, भाजपा नेताओं और नगर निगम के निर्माण विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विधायक जैन ने स्ट्रीट लाईट के आगे आ रहे पेड़ों की डालियों की छंगाईक करने के निर्देश दिए। इस दौरान शहर विधायक जैन ने आयड़ नदी के दोनों तरफ फेंसिंग का काम पूरा नहीं होने पर आक्रोश जताया और शीघ्र से शीघ्र फेंसिंग का काम पूरा करने के लिए कहा। बैठक में विजय आहूजा ने शहर में स्थित विद्युत विभाग और टेलीफोन विभाग के अनावश्यक लाने पालो को हटाने की आवश्यकता जताई। इस पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भी निगम के अधिकारियों को शहर में स्थित विभिन्न पोलों की सूची बनाकर उन्हें देने के लिए कहा ताकी समय पर इन पोलों को हटाने की कार्यवाही शुरू की जा सकें। बैठक में पार्षद रेखा उंटवाल ने बताया कि शहर में कई जगहों पर दिन में भी लाईटें जलती रहती है और कई जगहों पर विद्युत लाईनें पर पेड़ की आड़ में आ गई है। इस पर निगम ने बताया कि विद्युत लाईनों पर आ रहे पेड़ों की छंगाई विद्युत विभाग करवाता है और लाईटों पर आ रही पेड़ों के पत्तों और डालियों की छंगाई निगम करवाता है, जिसका टेंडर समाप्त हो चुका है। इस पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शीघ्र ही टेंडर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर में ढंग से सफाई नहीं करते है, जिससे कई जगहों पर कचरा और गंदगी रहती है। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी भी जवाब नहीं देने पर आक्रोश जताया। भाजपा नेता अर्चना शर्मा ब्रह्मपुरी में सिवरेज ओवरफ्लो के लिए और राजेश वैष्णव ने जमादारों द्वारा काम नहीं करने पर आक्रोश जताया। भाजपा नेताओं ने आक्रोश जताया कि स्वास्थ्य अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठाते है और उठा भी लेते है तो अटपटे जवाब देते है। इस पर भाजपा नेताओं का कड़ा विरोध देखते हुए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भी स्वास्थ्य अधिकारी के इस रैवये पर नाराजगी जताई और शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और सभी के साथ समन्वय कर काम करने के कठोर निर्देश दिए। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिग्पाल ने क्षेत्र में श्मशानों में विकास काम के साथ-साथ स्पीड ब्रेकर और पेचवर्क की आवश्यकता जताई। इस पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा से कहा कि वह शहर में जहां-जहां पर पेचवर्क की आवश्कता है उसे शीघ्र से शीघ्र पूरा करवाएं। अभियंता अरोड़ा ने बताया कि मई में पेचवर्क का टेंडर हो रहा है और शीघ्र ही पेचवर्क पूरा हो जाएगा।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी के भाजपा नेताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी में बनाई सीसी रोड़ की सरफेस चिकनी होने से लोग फिसल कर गिर रहे है। ऐसे में इस पर भी कार्यवाही की आवश्यकता बताई। इस पर शहर विधायक जैन ने निर्माण अधिकारियों से कहा कि इस ओर भी कार्यवाही करें ताकी लोग चोटिल ना हो। पूर्व में मण्डल अध्यक्षों ने शहर में नाला-नाली निर्माण और सडक़ निर्माण संबंधी पत्र दिए थे, इस पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निगम के अधिकारियों से इन कामों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और कहा कि जो काम शेष है उसका शीघ्र टेंडर करवाकर काम शुरू करवाएं। बैठक में हाथीपोल तीन खंभों में सिवरेज का पानी ओवरफ्लो होने की शिकायत आई, जिसके स्थाई समाधान की मांग उठी। विधायक जैन ने अभियंता दिनेश पंचोली को 10 दिन में इसका स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, नानालाल वया के साथ-साथ निगम के विद्युत शाखा के अधिशाषी अभियंता रितेश पाटीदार सहित निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

शहर के चार श्मशानों में बनेंगे आधुनिक शव दाह गृह

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि शहर के चार श्मशान घाटों पर आधुनिक शवदाह गृह बनाएं जाएंगे, जिसमें लकड़ी का कम से कम उपयोग होगा। विधायक जैन ने बताया कि केन्द्र की ओर से आई इस योजना में मात्र डेढ़ से दो क्विंटल लकडिय़ों में ही शव दाह हो जाएगा और विसर्जन के लिए अस्थियां भी मिलेंगी। इसके लिए सेक्टर 3, सेक्टर 11, अशोक नगर और रानीरोड़ स्थित श्मशान घाट का चयन किया है, जहां पर आधुनिक शव दाहगृह बनाए जाएंगे।

No comments