उदयपुर। Senior Nursing Officer एवं ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर – NABH ललित कुमार गंधर्व, ने IIPHG, QUALIPS एवं CAHO के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित...
उदयपुर। Senior Nursing Officer एवं ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर – NABH ललित कुमार गंधर्व, ने IIPHG, QUALIPS एवं CAHO के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फेलोशिप इन क्लिनिकल गवर्नेंस को उत्कृष्ट रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
यह उपलब्धि केवल एक शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन, निरंतर सीखने की भावना एवं मरीजों की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। श्री गंधर्वा ने यह सिद्ध किया है कि यदि उद्देश्य स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो, तो किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।
उनकी यह सफलता समस्त नर्सिंग परिवार के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि हम सभी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।

No comments