उदयपुर में तीन तीसरे रिटेल स्टोर के साथ अब अन्य शहरों में भी स्टोर खोलने का विचार उदयपुर। नेशनल स्टील मार्ट लगातार दूसरी बार अपने कर्मचारियो...
उदयपुर में तीन तीसरे रिटेल स्टोर के साथ अब अन्य शहरों में भी स्टोर खोलने का विचार
उदयपुर। नेशनल स्टील मार्ट लगातार दूसरी बार अपने कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा कंपनी को श्रेष्ठ बनाने के लिए किए गए काम के प्रति सम्मान देने के लिए दृष्टि 2.0 का आयोजन बुधवार को कर रहा है।
द्वारा गोवर्धन विलास स्थित अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता कंपनी की 49 से ज्यादा वर्षों की विकास यात्रा, नई फैक्ट्री स्थापना, तीसरे रिटेल स्टोर के शुभारंभ तथा वार्षिक कार्यक्रम दृष्टि 2.0” को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
कंपनी के फाउंडर मोहम्मद युसूफ मंसूरी, डायरेक्टर इरफान मंसूरी, इमरान मंसूरी व डॉ निकिता माहेश्वरी तथा जनरल मैनेजर सेल्स पुष्कर राज ने इस मौके पर कंपनी के बारे में जानकारी दी। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में नेशनल स्टील मार्ट ने गोवर्धन विलास क्षेत्र में अपनी अत्याधुनिक फैक्ट्री स्थापित की है, जहां स्टेनलेस स्टील के कस्टमाइज्ड उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। यहां तैयार उत्पाद बड़े होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल किचन में उपयोग किए जा रहे हैं।
साथ ही अप्रैल 2026 में उदयपुर में सीए सर्कल पर तीसरे रिटेल स्टोर का सफल उद्घाटन भी किया गया, जिससे ग्राहकों को आधुनिक और विस्तृत रेंज के किचन एवं कुकवेयर उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। वर्तमान में संस्थान के शहर में आरके सर्कल, माली कॉलोनी और सीए सर्कल सहित कुल तीन रिटेल स्टोर संचालित हैं।
फाउंडर मोहम्मद यूसुफ मंसूरी ने कहा कि 49 वर्षों से ग्राहकों का जो विश्वास मिला है, वही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। गुणवत्ता और सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कंपनी निरंतर आगे बढ़ रही है।
डायरेक्टर डॉ निकिता माहेश्वरी ने कहा कि नेशनल स्टील मार्ट में गुणवत्ता ही सबसे बड़ा मूल मंत्र है। चाहे दृष्टि 2.0” के 15 प्रमुख बिंदु हो या भविष्य की विकास योजनाएं, कंपनी का मुख्य फोकस केवल गुणवत्ता पर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान की पहचान उसकी मजबूत गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे से ही बनी है।
इसी क्रम में नेशनल स्टील मार्ट द्वारा 29 अप्रैल 2026 को वार्षिक कार्यक्रम दृष्टि 2.0 एवं 3.0 प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों द्वारा साल भर दी जाने वाली सेवाओं के बदले कंपनी उन्हें सम्मानित करती है। इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढता है। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि नेशनल स्टील मार्ट आने वाले समय में भी गुणवत्ता, सेवा और नवाचार के साथ ग्राहकों को बेहतर समाधान उपलब्ध कराता रहेगा।
अन्य शहरों में खोलेंगे शोरुम: डायरेक्टर इरफान मंसूरी ने बताया कि कंपनी ने अब उदयपुर के अलावा भी अन्य शहरों में शोरुम खोलने का मानस बनाया है। भीलवाडा, किशनगढ व जोधपुर में कंपनी अगले वर्षों में कदम रखने जा रही है।
कई बडी कंपनियों तक पहुंच: डायरेक्टर इमरान मंसूरी के अनुसार कंपनी अपने लक्ष्य के अनुसार आगे बढ रही है। कंपनी कई बडे समूह को अपने प्रोडक्ट सप्लाई कर रही है जिनमें अडानी जैसा बडा ग्रुप भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उदयपुर का टियर 3 शहर का मानकर कई कंपनियां बाहर कदम नहीं रखती और कई बडी कंपनियां भी यहां कारोबार करने में हिचकिचाती है, लेकिन नेशनल स्टील मार्ट ने इस मिथ को तोड दिया है।

No comments