Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

उदयपुर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु कानपुर सेट्रल-असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल...

उदयपुर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु कानपुर सेट्रल-असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 01905, कानपुर सेट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.04.26 से 

13.07.26 तक (15 ट्रिप) कानपुर सेट्रल से प्रत्येक सोमवार को 08.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को 05.45 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01906, असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.04.26 से 14.07.26 तक (15 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक मंगलवार को 08.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 07.00 बजे कानपुर सेट्रल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में इटावा, फिरोजाबाद, टूण्डला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बून्दी, माण्डलगढ, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी,  02 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 19 डिब्बे होगे।

No comments