Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा 21 जून को महारुद्र एवं 22 जून को बहुउद्देश्यीय बहुमंजिला भवन का होगा भव्य भूमि पूजन

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज उदयपुर शहर के श्री त्रिमेस के तत्व...


श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज उदयपुर शहर के श्री त्रिमेस के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण एवं भव्य बैठक का आयोजन उदयपुर में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी 21 एवं 22 जून को आयोजित होने वाले समाज के ऐतिहासिक कार्यक्रमों को लेकर व्यापक एवं विस्तृत चर्चा की गई। समाज के बहुप्रतीक्षित “श्री त्रिमेस बहुउद्देश्यीय एवं बहुमंजिला भवन” के भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय श्री त्रिमेस के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर शहर अध्यक्ष पवन अमरावत ने की। विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मीनारायण पण्ड्या , विनोद पांडे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पंड्या, राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोमती शंकर पंड्या एवं संभागीय सचिव महेश जोशी उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुआ। शब्द सुमनों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत  अनिल पांडे द्वारा किया गया। उदयपुर शहर के पंच महानुभाव गिरीश उपाध्याय, दिनेश प्रभावत, जगदीश त्रिवेदी, , अशोक उपाध्याय, हेमेंद्र, उमेश त्रिवेदी, हितेंद्र त्रिवेदी, यशवंत पांडे, गिरीश त्रिवेदी, यशवंत एच पांडे, जगदीश धर्मावत, नारायण त्रिवेदी, भरत पांडे, कमलेश मेहता, मोहन मेसावत द्वारा समस्त अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या एवं अन्य अतिथियों द्वारा उदयपुर शहर के पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान कर समाज सेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।
बैठक में 22 जून को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। उदयपुर शहर अध्यक्ष पवन अमरावत एवं लक्ष्मीनारायण पांडे ने समाज के प्रत्येक परिवार से इस ऐतिहासिक अवसर पर बढ़-चढ़कर सहयोग एवं सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए समाज की एक अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा।
अखिल भारतीय श्री त्रिमेस के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने अपने उद्बोधन में उदयपुर शहर सहित आसपास के समस्त त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के परिवारों से 21 जून को आयोजित महारुद्र एवं 22 जून को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बहुमंजिला भवन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भवन सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा समाज को एक नई दिशा एवं पहचान प्रदान करेगा।
बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं समाजजनों के लिए बैठक व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, धर्मशाला एवं होटल व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पेयजल, स्वागत द्वार, मंच सज्जा, यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक अनुमति आदि विषयों पर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नारी शक्ति प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मी बाई त्रिवेदी ,पुष्पा त्रिवेदी, रीता त्रिवेदी ,माया त्रिवेदी, सीमा पांडे, हर्ष लता पंड्या आदी उपस्थित रहे
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के प्रत्येक परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर निमंत्रण पत्रिका वितरित की जाएगी तथा पीले चावल देकर समाजजनों को सपरिवार आमंत्रित किया जाएगा। युवाओं एवं मातृशक्ति की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
 प्रत्येक इकाई अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र के समाजजनों को अधिकाधिक संख्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में लेकर आने का आग्रह किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक समर्पण का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रीता त्रिवेदी द्वारा किया गया तथा अंत में हेमंत पांडे ने समस्त अतिथियों, पदाधिकारियों, पंच महानुभावों, महिला मंडल एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

No comments