उदयपुर, 28 मई। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा पूर्व प्रान्तीय सचिव लायन जितेन्द्र सिसोदिया को आगामी लायनवादी सत्र 2026-27 हेतु जीएलटी कोऑर्डिने...
उदयपुर, 28 मई। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा पूर्व प्रान्तीय सचिव लायन जितेन्द्र सिसोदिया को आगामी लायनवादी सत्र 2026-27 हेतु जीएलटी कोऑर्डिनेटर (ग्लोबल लीडरशीप टीम) के पद पर मनोनीत किया गया है।उनकी यह नियुक्ति प्रान्त 3233 ई2 के वर्ष 2026-27 के प्रान्तपाल एम जे एफ लायन डॉ निशान्त जैन द्वारा संगठन के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता एवं निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए की है। लायंस परिवार में उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से नेतृत्व विकास को नई दिशा मिलेगी तथा नए सदस्यों को प्रेरणा प्राप्त होगी।
लायन जितेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि वे संगठन की गरिमा एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए नेतृत्व विकास, प्रशिक्षण एवं सदस्य सशक्तिकरण के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे। उनका यह कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा एवं उनका कार्यशेत्र राजस्थान के 19 जिले और मध्यप्रदेश के 2 जिलों में रहेगा। जिसमें प्रमुख रूप से उदयपुर, भीलवाड़ा, आबूरोड, पिंडवाड़ा, सिरोही, जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, सुमेरपुर, जोधपुर, अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, नीमच और मन्दसौर सहित अनेक स्थान रहेंगे। इस अवसर पर क्लब एवं प्रान्त के पदाधिकारियों सहित सभी लायन सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

No comments