Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

विप्र फाऊण्डेशन के तत्वावधान में ’ब्रह्म संस्कार शिविर’ में लाभान्वित हो रहे हैं विप्र बंधु

उदयपुर, 27 मई। विप्र फाऊण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में स्थानीय निम्बार्क शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, सूरजपोल में 15 दिवसीय ’ब्रह्म संस्कार...



उदयपुर, 27 मई। विप्र फाऊण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में स्थानीय निम्बार्क शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, सूरजपोल में 15 दिवसीय ’ब्रह्म संस्कार शिविर’ का आयोजन सफलता पूर्वक मुख्य संयोजक पदम कुमार शर्मा के नेतृत्व में चल रहा है। 

इस अवसर पर शिविर के मुख्य अतिथि विफा के प्रमुख राष्ट्रीय महामंत्री के.के.शर्मा थे। प्रदेश महासचिव राकेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मेनारिया, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री जसपाल नागदा, युवा प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनिल शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यख लोकेश मेनारिया ने शिविर का अवलोकन कर लाभान्वित हो रहे प्रशिक्षणार्थियों से वार्तालाप किया। 

इस अवसर पर विफा राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री के.के.शर्मा ने बताया कि ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर में आज लगभग 80 शिविरार्थी उपस्थित हुए। श्री शर्मा ने बताया कि आज आचार्य पं. श्री पदम कुमार शर्मा, पं. धरणीधर तिवारी, पं. प्रकाश जी, पं. रमेश नागदा, पं. हरिनारायण सुखवाल द्वारा इस अवसर शिविर में बच्चो को अक्षर ज्ञान, पंचाग मुहर्त का फलित, वास्तु शास्त्र, कुण्डली मिलान, ज्योतिष इत्यादि प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इस अवसर शिविर में उपस्थिति अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विफा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री के.के.शर्मा ने कहा कि - वर्तमान समय में आज की युवा पीढी को उक्त ’ब्रह्म संस्कार शिविर’ सही दिशा निर्देश करने में अपनी अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। मैं ब्रह्म समाज के युवाओं को इन शिविरों भाग लेने की अपील करता हूं एवं ज्यादा से ज्यादा विप्रजन इसमें भाग लेकर इसका लाभ उठावें ।

No comments