उदयपुर 28 मई - इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीएस ईईटी परीक्षा में उदयपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेवाड का नाम ...
उदयपुर 28 मई - इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीएस ईईटी परीक्षा में उदयपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेवाड का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र चिराग नामदेव ने भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री से उनके शुद्धम निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
डॉ. शास्त्री ने चिराग नामदेव का मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा, नाकोड़ा जी की प्रतिमा एवं हल्दीघाटी की पावन माटी का तिलक लगाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। उन्होंने चिराग की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. शास्त्री ने कहा कि चिराग नामदेव की यह उपलब्धि पूरे मेवाड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर प्राप्त यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभावान युवा शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर का नाम राजस्थान स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।
सम्मान के इस कार्यक्रम में शुद्धम ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती डॉ. सीमा जैन, टैलेंट हंट विनर शुद्धि जैन, राजकुमार नामदेव,श्रीमती सीमा नामदेव, अदिति नामदेव भी उपस्थित रहे। सभी ने चिराग नामदेव की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति करने की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

No comments