Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद्र धोबी का सम्मान उदयपुर, 28 मई। राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ जिला शाखा उदयपुर की ओर से आयुर्वेद चिक...


वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद्र धोबी का सम्मान

उदयपुर, 28 मई। राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ जिला शाखा उदयपुर की ओर से आयुर्वेद चिकित्सकों का स्नेह मिलन समारोह, कार्यकारिणी विस्तार एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र धोबी के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा जारी जॉब चार्ट के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा गया।

संघ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु बंसीवाल ने बताया कि 10 मई को सम्पन्न हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के बाद आज उदयपुर जिले के समस्त आयुर्वेद चिकित्सकों का स्नेह मिलन एवं कार्यकारिणी विस्तार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से राजसमंद अध्यक्ष डॉ. समंदर शर्मा, डूंगरपुर अध्यक्ष डॉ. जयंत यादव, बांसवाड़ा अध्यक्ष डॉ. हेमंत स्वर्णकार, चित्तौड़ अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा, सलूम्बर नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र जोशी तथा आयुर्वेद विभाग उदयपुर के सहायक निदेशक डॉ. भानुकुमार जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक उदयपुर संभाग डॉ. महेश गुप्ता ने की। मुख्य संरक्षक डॉ. शोभालाल औदिच्य एवं डॉ. धर्म सिंह बैरवा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने तथा आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी चिकित्सकों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद्र धोबी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर उनके सेवाकाल की सराहना की गई।
संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुख्य संरक्षक के रूप में डॉ. जगदीश नकेला, डॉ. शोभालाल औदिच्य एवं डॉ. धर्म सिंह बैरवा को मनोनीत किया गया। परामर्श मंडल में डॉ. प्रकाश चंद्र धोबी, डॉ. रामभरोसे शर्मा, डॉ. अशोक सोनी, डॉ. सुभाष कुमार अग्रवाल एवं डॉ. अजय सोनी को शामिल किया गया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रचना मित्तल एवं डॉ. महेंद्र आर्य, वित्त सचिव के रूप में डॉ. केशव गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. हुक्मीचंद जैन, डॉ. महेश शर्मा एवं डॉ. राजेश जाटव को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पदों पर अन्य चिकित्सकों को भी मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ जिला शाखा उदयपुर के नवीन लेटरहेड का विमोचन भी किया गया। अंत में विभाग द्वारा जारी जॉब चार्ट के समर्थन में अतिरिक्त निदेशक डॉ. महेश गुप्ता एवं सहायक निदेशक डॉ. भानुकुमार जैन को ज्ञापन सौंपा गया।

No comments